26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rain Alet: राजस्थान के इन 6 जिलों में आज भारी बारिश होने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alet: राजस्थान के इन 6 जिलों में आज भारी बारिश होने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Rain Alet: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में बादलों के जमघट से मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेश में विभिन्न जगहों पर तेज और कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश का दौर जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 18 Aug 2022, 10:47 AM IST

heavy_rain_in_rajasthan_today.jpg

Rajasthan Rain Alet: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में बादलों के जमघट से मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेश में विभिन्न जगहों पर तेज और कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश का दौर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अगले सप्ताह भी मानसून के मेघ पूरी तरह से मेहरबान होने से आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इधर जयपुर में बीती रात को तेज हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना गहरा कम दबाव का तंत्र पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ चुका है। इससे जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, बीकानेर, नागौर में गुरूवार दोपहर तक कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश भी होने की संभावना है।

शुक्रवार से जैसलमेर, बाड़मेर को छोड़कर ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होगी। 19 अगस्त को एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में फिर से बनने की संभावना है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 21 अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू होगा। बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का पारा 24 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। करीब सभी जिलों में दिन का पारा 33 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी और उमस से मिली राहत मिली है।

जयपुर सहित अन्य जिलों में पेयजल आपूर्ति वाले बीसलपुर बांध में बीते 14 घंटे में 28 सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई। गुरूवार सुबह बांध का गेज 312.46 आरएल मीटर दर्ज किया गया। बांध में लगभग चार सेमी. पानी प्रति घंटा की आवक दर्ज हो रही है। इससे बांध में सालभर से अधिक समय का पेयजल आपूर्ति के लिए पानी आ चुका है।

प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश हुई है। मानसून में औसतन 435.6 मिमी बारिश होती है, जबकि अभी तक 458.3 मिमी बरसात हो चुकी है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 365.5 मिमी बारिश हुई है। यहां पूरे सीजन में औसत 283.6 मिमी बारिश होती है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान में अभी तक सीजन का कोटा पूरा होना बाकी है। पूर्वी राजस्थान में 626.7 मिमी बरसात सामान्यत सीजन में होती है। अभी तक 574.8 मिमी बारिश हुई है। मानसून सीजन में करीब एक महीना शेष है और औसत बारिश का कोटा पूरा करने के लिए 51.9 मिमी बारिश और चाहिए।