5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर की लड़की के साथ जयपुर के होटल में बलात्कार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Rajasthan Rape News: जवाहर सर्किल थाना इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठ जोधपुर की एक युवती को जयपुर लाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Woman Rape in Rajasthan

जयपुर। rajasthan rape news : जवाहर सर्किल थाना इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठ जोधपुर की एक युवती को जयपुर लाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जोधपुर निवासी 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि करीब दो साल पहले सांचौर निवासी महेंद्र से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी।

जंगल में महिला को अकेली देख बिगड़ी युवक की नीयत, किया बलात्कार

इसके बाद दोनों वाट्सअप के जरिए बातचीत करने लगे। एक दिन महेंद्र ने उसे घुमाने के बहाने जोधपुर से जयपुर बुला लिया और जेएलएन मार्ग पर एक होटल में ले गया।

चलती कैब में लड़की से बलात्कार का प्रयास, शराब की लत के कारण आरोपी को छोड़कर जा चुकी है बीवी

वहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर पीडि़ता के साथ बलात्कार किया, जब पीडि़ता होश में आई और इसका विरोध किया तो महेंद्र ने शादी करने का झांसा दिया।

इसके बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो महेंद्र ने मना कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

लड़के को सोशल साइट पर महिला की फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा भारी

फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर