RSSB Chairman Amazing Answer : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर काफी सक्रिय हैं। वह अभ्यर्थियों की ओर से पूछे गए अधिकतर सवालों का जवाब भी देते हैं, लेकिन हाल ही एक सवाल पर बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से दिया गया एक जवाब चर्चा में है। जब एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर पूछा, सर, अगर किसी के दोनों एग्जाम का समय एक ही हुआ तो फिर वो कौनसा एग्जाम देंगे और कौनसा छोड़ेंगे। आपसे निवेदन है कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि किसी के भी दोनों एग्जाम एक ही समय पर और अलग-अलग शहरों में नहीं हों। तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने क्या नसीहत दी।