मिनी बसों के परमिट जारी करने की प्रक्रिया पर बस ऑपरेटरों ने कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लॉटरी में सिर्फ 10 साल पुराने मॉडल कंडीशन वाले वाहनों को शामिल किया गया, जबकि विभाग ने 15 साल पुराने वाहनों को अनुमति देने का प्रावधान रखा था। इसके अलावा कुछ ऑपरेटरों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन वाहनों के पास पहले से परमिट था, उन्हें फिर से परमिट दिया गया है।