Weather Update: जयपुर। बारिश थमने के बाद गर्मी एक बार फिर से तेवर दिखाने लग गई है। बारिश के दौरान जहां अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री पहुंच गया था, अब उसमें दस डिग्री तक की बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को सभी जिलों में तापमान 31 डिग्री से अधिक रहा। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में तो तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।