25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: 45°C की तपिश के बीच आएगी राहत, 27, 28 व 29 अप्रेल को बारिश का आया अलर्ट

western disturbance India: राजस्थान में बदलेगा मौसम, 27 से 29 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी के आसार। भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई जिलों में मेघगर्जन और हल्की बारिश संभव। हीटवेव का असर जारी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ से जल्द मिलेगी राहत।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 25, 2026

Rajasthan weather: जयपुर. राजस्थान में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हीटवेव और गर्म हवाएं दर्ज की गईं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 8:30 बजे के प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता 26 से 54 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है, जिसका असर उत्तर भारत पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

अगले 1-2 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। खासकर उत्तर-पश्चिमी इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

हालांकि, 26 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट लेगा। 26 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हल्की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इसके बाद 27 से 29 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से कुछ राहत मिलेगी। किसानों और आमजन को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें, खासकर आंधी और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।