तीन से पांच माह में जारी हो जाएंगे परिणाम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि "सभी से फीडबेक लिया गया था। उसी के आधार पर हम रिजल्ट के डेट्स की घोषणा भी परीक्षा के कलैण्डर में करेंगे। इसमें हम परीक्षा के परिणाम तीन से पांच माह में कर देंगे। " इसमें एकल पारी की परीक्षा का परिणाम तीन माह, मल्टीपल शिफ्ट की परीक्षा का परिणाम चार माह और टेक्निकल एग्जाम का परिणाम पांच माह में जारी कर देंगे।