यह था मामला
गौरतलब है कि 26 अगस्त को सी-स्कीम स्थित बंंगले में शुभागना फंदे से लटकी मिली थी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। पिता प्रेम सुराणा ने उसके पति राजकुमार के खिलाफ हत्या, हत्या कराने या फिर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।