'अपराधियों को बिल से खींचकर निकालेंगे'
राठौड़ ने कहा कि पुलिस से लगातार बात हो रही है, जाल फैला दिया गया है। इनको खींच कर इनके बिल से निकालेंगे। इनकी सजा राजस्थान के अपराधियों के लिए एक मिसाल बनेगी। सब हिम्मत रखें, विश्वास रखें, धरना शांति पूर्ण रखें। हत्यारे चाहेंगे पुलिस उलझ जाए, ऐसा ना होने दें, यह बचने नहीं चाहिए। इस लड़ाई में हमारा साथ दें। इस बुराई का अंत इससे भी बुरा होगा, ये जो जिम्मा आपने हमें दिया है, विश्वास रखें अपनी आखिरी सांस तक पूरी जिम्मेदारी से निभाया जाएगा।