जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर जहां फ्लाईओवर बनाने है, उसके लिए जगह चिन्हित की गई। जानकारी के मुताबिक कनोता, बस्सी टी-पॉइंट और बांसखो गेट के पास फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। ये जगह जयपुर जिले में आती हैं और जिले में पहचाने गए दुर्घटनाओं के लिए संभावित 88 ब्लैक स्पॉट में से हैं। इन तीनों फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 35—35 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है।