पुलिस ने बताया कि संतोष मीणा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि दोपहर करीब 12 बजे कार में सवार होकर कैलाश ठठेरा, विशाल शर्मा, किशन और मनोज के साथ ईएसआई कॉलोनी के नजदीक दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी कार में अनिल करौली, रूपा मीणा और कैलाश झालाना (मीणा) आए और उन्होंने फायर कर दिया। बदमाशों की गोली कार में बैठे कैलाश ठठेरा के दाएं हाथ में लगी है।