डीसीपी ट्रैफिक राहुल प्रकाश ने बताया कि 185 एमवी एक्ट की कार्रवाई ( traffic rules violation ) में जप्त वाहन को रिलीज कराने के लिए वाहन चालक ने लाइसेंस नहीं होने का फर्जी शपथ पत्र पेश किया था, जब संदेह होने पर जांच की तो सामने आया कि शपथ पत्र देने वाले का लाइसेंस बना हुआ है। फर्जी शपथ पत्र देकर गाडि़यां छुड़वाने के मामले में तीन मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। मामले में लालकोठी थाना पुलिस जांच में जुटी है। डीसीपी ट्रैफिक ने सभी शपथ पत्र की जांच के निर्देश दिए हैं। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )