2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, जानें 1-2-3-4 अप्रेल को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जानें 1-2-3-4 अप्रेल को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Mar 2025, 4:10 PM IST

Weather Update Meteorological Department Prediction know how Rajasthan Weather on 1-2-3-4 April

Weather Update : मौसम एक बार फिर बदलेगा। राजस्थान में अप्रेल माह की शुरुआत गरमी की राहत से होने जा रही है। राजस्थान का मौसम 1-2-3-4 अप्रेल को कैसा रहेगा? तो मौसम विभाग का Prediction है कि 2 अप्रेल से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से उदयपुर व कोटा संभाग में 2-3 अप्रैल को कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद फिर 4 अप्रेल को मौसम शुष्क हो जाएगा।

राजस्थान में 1 अप्रैल तक रहेगा उत्तरी हवाओं का असर

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राजस्थान में 1 अप्रैल तक उत्तरी हवाओं का असर रहेगा। तापमान औसत से नीचे रहने की संभावना है। पर 2 अप्रैल को एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग के करीब 9 जिलों में मेघगर्जना संग कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में जयपुर में उत्तरी हवा का रहा असर

जयपुर में उत्तरी हवा का असर देखने को मिला। अचानक आए मौसम में बदलाव से रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान मे 3.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। मौसम केन्द्र के अनुसार जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। वही, रात का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में रात के तापमान में 3.6 डिग्री तापमान की गिरावट हुई। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें :झालावाड़ में दर्दनाक हादसा, खेत में सो रही थी 2 सगी बहनें, पिता ने चला दिया ट्रैक्टर, मचा हाहाकार

चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 8.30 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राजस्थ्ज्ञान के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 06 से 65 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें :Summer Vacation : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कब से होगा ग्रीष्मावकाश, जानें

यह भी पढ़ें :1 मई में नहीं चलेगा शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव, बदला कार्यक्रम, 17 मई से 30 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश