Weather Update : राजस्थान में तेजी से मौसम बदल रहा है। राजस्थान के कुछ स्थानों पर हीटवेव का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के Prediction अनुसार होली पर राजस्थान के चार संभागों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश के 2 संभाग और 14-15 मार्च को 4 संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के 2 संभाग बीकानेर व जोधपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 14-15 मार्च को 4 संभाग बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बाकी 16 मार्च से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा।