27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर में एक सप्ताह में तीन दिन तक इतने हजार छात्र पीएंगे दूध, 2 जुलाई से हुई इस योजना की शुरुआत

58 हजार विद्यार्थी 1 सप्ताह में 3 दिन पीएंगे दूध

3 min read
Google source verification
28 thousand students drink milk in Jaisalmer for three days in a week

लाठी स्थित राउमावि में पिलाया जा रहा दूध। -पत्रिका

जैसलमेर. मुख्यमंत्री बजट घोषणा की पालना में जिले में अन्नपूर्णा दूध योजना का आगाज किया गया। जिला स्तरीय समारोह किशनीदेवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य तथा जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, नगरपरिषद उप सभापति रमेश जीनगर, सहायक निदेशक रमसा नरेन्द्र जैन, निदेशालय बीकानेर के छगनलाल परिहार, जिला शिक्षाधिकारी (मा.) मन्नीलाल मीणा विशिष्ट अतिथि थे। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने उम्मीद जताई कि विशेष रूप से गरीब बच्चों के लिए तो यह योजना बेहतर साबित हो सकेगी। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि जिले में सरकारी विद्यालयों व मदरसों में लगभग 58 हजार विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन रोज दूध पिलाने की योजना का लाभ मिलेगा। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने बालिकाओं से कहा कि वे संकल्प ले कि वे शिक्षित होकर उच्च पदों पर पहुंचेंगी और समाज के विकास में अपनी अहम् भूमिका निभाएगी। उप सभापति रमेष जीनगर ने भी योजना की सराहना की। सहायक निदेशक नरेन्द्र जैन ने भी रमसा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गय कार्यो की जानकारी दी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कमल किशोर व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों का प्रधानाचार्य सरोज गर्ग ने स्वागत किया। संचालन नरेन्द्र वासु एवं अजय पुरोहित ने किया। अन्नपूर्णा दूध योजना की शुरुआत ब्लॉक सम में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़, ब्लॉक जैसलमेर में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय छत्रैल तथा ब्लॉक सांकड़ा में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण में विद्यार्थियों को दूध पिलाकर की गई। छत्रैल ग्राम में स्थित राउमावि के प्रांगण में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का ब्लॉक स्तरीय शुभारम्भ समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य हरिवल्लभ बोहरा ने बताया कि राउमावि छत्रैल के प्रार्थना सभा स्थल पर पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन फकीर ने विद्यार्थियों को अपने हाथ से दूध पिलाकर योजना का ब्लॉक स्तरीय आगाज किया।

पोकरण. स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपखण्ड अधिकारी रेणु सैनी के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्या मंजूलता नवल की अध्यक्षता व ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षाधिकारी भैराराम गेंवा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में बच्चों को दूध पिलाकर योजना शुरू की गई। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीलिया में अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू की गई। नगरपालिका उपाध्यक्ष शिवप्रताप माली, पार्षद खेताराम माली, एसडीएमसी अध्यक्ष आईदान, समाजसेवी हंसराज, जितेन्द्र माली की उपस्थिति में बच्चों को दूध पिलाया गया। स्थानीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा में अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू की गई। प्रधानाध्यापक घनश्याम शांडिल्य ने बच्चों को दूध पिलाकर योजना का आगाज किया। क्षेत्र के ओढाणिया गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपसरपंच प्रद्युम्न रतनू, प्रधानाचार्य हेमशंकर जोशी, रूपचंद पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल की उपस्थिति में दूध पिलाया गया। क्षेत्र के लोहारकी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ किया गया। सरपंच रामलाल विश्रोई ने दूध पिलाकर योजना शुरू की।

रामदेवरा. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अन्नपूर्णा दुग्ध योजना शुरू की गई। गादीपति राव भोमसिंह तंवर, उपसरपंच चुतरसिंह, अभयसिंह, नखतकंवर, अशोक छंगाणी, लीलाधर पुरोहित, नारायणसिंह, शंकरलाल रंगा, नाथूसिंह नरावत, माधोसिंह तंवर के आतिथ्य में एक समारोह आयोजित कर बच्चों को दूध पिलाया गया। प्रधानाचार्य उगमसिंह तंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नाचना. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच किशनलाल, अमृतलाल पुरोहित, प्रधानाचार्य हुकमचंद मीना के आतिथ्य में बच्चों को दूध पिलाया गया।

लाठी. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का आगाज किया गया। सरपंच ललिता पालीवाल ने बच्चों को दूध पिलाकर योजना की शुरुआत की। प्रधानाचार्य पूराराम सैन ने योजना की जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नोख. क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में सोमवार को अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ किया गया। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच मेघसिंह, प्रधानाचार्य महर्षि गौतम व सत्यनारायण माली ने बच्चों को दूध पिलाकर योजना की शुरुआत की। इसी प्रकार बीठे का गांव में प्रधानाध्यापक घनश्याम सोलंकी, पवनकुमार छंगाणी, लालसिंह, मेघसिंह, परमाराम की उपस्थिति में योजना का शुभारंभ किया गया।

मोहनगढ़. मोहनगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्या राणाराम सुथार, उप सरपंच चंद्रवीरसिंह भाटी, समाजसेवी अंतर खां सांवरा, एसएमसी अध्यक्ष भीखाराम, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी आसकरण सहित अन्य अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे। चांद मोहम्मद ने अन्नपूर्णा दूध योजना की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन इंद्र पाल अरोड़ा ने किया। इसी प्रकार सोमवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई।