
राजस्थान का रण- जैसलमेर में इन दो विधायकों को ही मिली है दो बार विधायकी,जानिए1952 से लेकर अब तक कौन-कौन रह चुके है विधायक
जैसलमेर. राजस्थान ही नहीं देश के सबसे बड़े विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक जैसलमेर क्षेत्र के लिए अब तक हुए 14 चुनावों में महज दो विधायक हुकुमसिंह और छोटूसिंह भाटी ही दूसरी बार विधायक बनने में सफल हो पाए। उनके अलावा अन्य विधायक केवल एक-एक बार ही विधानसभा की चौखट चढ़पाए। पूर्व राजघराना सदस्य हुकुमसिंह ने दूसरी और तीसरी विधानसभा के लिए यह कारनामा किया तो मौजूदा विधायक छोटूसिंह भाटी 13वीं और 14वीं विधानसभा में लगातार विधायक बनकर पहुंचे। यहां यह दिलचस्प है कि हुकुमसिंह ने पहला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता तो दूसरा कांग्रेस के बैनर तले, जबकि छोटूसिंह ने लगातार दो बार भाजपा को यहां से जीत का स्वाद चखाया।
गैरकांग्रेसी प्रत्याशी है हावी
जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रति केवल तीन बार ही विश्वास जताया है तथा इसके अलावा उनका रुझान विपक्षी दलों अथवा निर्दलीयों के पक्ष में रहा। यहां से अब तक सात बार भाजपा, तीन बार कांग्रेस, एक बार जनता दल, तीन बार निर्दलीय व एक बार स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार ने चुनाव में जीत का परचम लहराया। साल 2008 में जिले के दूसरे विधानसभा क्षेत्र के तौर पर पोकरण अस्तित्व में आया। यहां पहली बार कांग्रेस के सालेह मोहम्मद तो 2013 के चुनाव में भाजपा के शैतानसिंह राठौड़ ने जीत का स्वाद चखा।
विरले ही मिलता है दूसरा मौका
जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक को भी लगातार दो बार अपनी पार्टी से दावेदारी करने का मौका भी कम ही मिला है। वर्ष 1998 में लम्बे अर्से बाद कांग्रेस को इस सीट से जीत का स्वाद चखाने वाले गोवद्र्धन कल्ला की टिकट 2003 के चुनाव में कांग्रेस ने काट दी। ऐसे ही 2003 में भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिलाने वाले सांगसिंह भाटी की जगह पर पर पार्टी ने 2008 के चुनाव में छोटूसिंह भाटी को टिकट थमा दी। अलबत्ता नए क्षेत्र पोकरण में दोनों मुख्य पार्टियों ने अब तक हुए दो बार के चुनावों में अपने प्रत्याशियों को दोहराया है। दोनों बार कांग्रेस ने सालेह मोहम्मद और भाजपा ने शैतानसिंह पर दांव लगाया। उन्होंने एक-एक बार सीटपार्टी की झोली में डाली।
अब तक बने विधायक
वर्ष विजयी वोट पार्टी पराजित वोट पार्टी अंतर
1952 हड़वंतसिंह 12,671 निर्दलीय कन्हैयालाल 853 निर्दलीय 11818
1957 हुकुमसिंह 17,668 निर्दलीय सत्यदेव व्यास 3115 कांग्रेस 14553
1962 हुकुमसिंह 16,157 कांग्रेस अनोपसिंह 8646 राज. राज्य परिषद 7511
1967 बालसिंह सोढ़ा 11897 स्वतंत्र पार्टी हुकुमसिंह 9188 कांग्रेस 2709
1972 भोपालसिंह 18,572 कांग्रेस बालसिंह सोढ़ा 14,633 स्वतंत्र पार्टी 3939
1977 किशनसिंह भाटी 23,185 जनता पार्टी सोहनसिंह रावलोत 12,322 कांग्रेस10,863 1980 चंद्रवीरसिंह 27,703 भाजपा सोहनसिंह रावलोत 17,496 कांग्रेस
10,207
1985 मुल्तानाराम बारूपाल 26,342 निर्दलीय भोपालसिंह 20,240 कांग्रेस 6,102
1990 डॉ. जितेन्द्रसिंह 34,342 जनता दल गोवद्र्धन कल्ला 32,279 कांग्रेस 2,063
1993 गुलाबसिंह रावलोत 73,265 भाजपा फतेह मोहम्मद 43,226 निर्दलीय 30,039
1998 गोवद्र्धन कल्ला 59,333 कांग्रेस सांगसिंह भाटी 43,641 निर्दलीय 15,662
2003 सांगसिंह भाटी 81, 991 भाजपा जनकसिंह भाटी 51,408 कांग्रेस 30,553
2008 छोटूसिंह भाटी 34,072 भाजपा सुनीता भाटी 28,297 कांग्रेस 5775
2013 छोटूसिंह भाटी 78790 भाजपा रूपाराम मेघवाल 75923 कांग्रेस 2867
नोट- परिसीमन के बाद जैसलमेर जिले में पोकरण नई विधानसभा सीट बनी -
पोकरण विधानसभा क्षेत्र -
2008 सालेह मोहम्मद 42, 756 कांग्रेस
शैतानसिंह 42,417 भाजपा 339
2013 शैतानसिंह 85,010 भाजपा
सालेह मोहम्मद 50,566 कांग्रेस 34,444
Published on:
28 Oct 2018 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
