31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : जालौन में सौतेले पिता ने टीबीग्रस्त किशोरी से किया रेप, मौत ने खोला शर्मनाक राज

UP News : जालौन के कोंच थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। किशोरी टीबी की रोगी थी। उसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले उसने यह राज खोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2023, 8:48 PM IST

TB-afflicted teenager raped by stepfather in Jalaun

जालौन जिले के कोंच क्षेत्र में सौतेल पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया था। टीबी से ग्रसित किशोरी ने मरने से पहले परिजनों को ये बात बताई तो सब सकते में आ गए। पीड़ित बच्ची की मां की भी दो महीने पहले मौत हो चुकी है। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई, तो उनके होश उड़ गए। टीबीग्रस्त दुष्कर्म पीड़िता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

पीड़िता के दादा ने पुलिस को दी तहरीर
पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के दादा ने कोतवाली पुलिस को बताया "उसके भतीजे की शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती से करीब पंद्रह साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा और एक बेटी हुई थी।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे को लेकर समर सिंह के खुलासे पर नहीं हो रहा यकीन, आखिर वो दो लोग कौन?

शादी के करीब चार वर्ष बाद ही भतीजे की पत्नी छोड़कर चली गई। वह साथ में दोनों बच्चे भी ले गई। इसके बाद उसने रेंढर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी सुनील से कोर्ट मैरिज कर ली थी।"

टीबी से ग्रसित थी किशोरी
पीडिता के दादा ने पुलिस को बताया "शादी के बाद से सुनील उसके भतीजे की पूर्व पत्नी और भतीजे के दोनों बच्चों के साथ गांव में रह रहा था। करीब दो माह पहले महिला की मौत हो जाने पर वह भतीजे की 12 वर्षीय बेटी और बेटे को अपने साथ ले आए थे।" दादा ने बताया कि 12 वर्षीय पोती टीबी की बीमारी से पीड़ित थी।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे को लेकर समर सिंह ने खोले कई राज, अब इस रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर

डर के चलते नहीं बताई थी बात
इसके चलते चार अप्रैल को उसे हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बेटी ने उसे बताया कि सौतेले पिता सुनील कुमार ने मां की मौत से कुछ दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के मारे उसने किसी को यह बात नहीं बताई। मामले में सीओ कोंच शैलेंद्र कुमार वाजपेयी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जेल में रहकर शेखर ने रची थी प्रॉपर्टी डीलर हत्या की साजिश, पुलिस ने किया ये खुलासा