CG Rape Case: सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में 12 वीं की छात्रा का अपहरण कर बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक घर छोडऩे के बहाने से छात्रा का अपहरण कर ओडिशा ले जाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया है।