Dead Body Found CG News: जांजगीर चांपा में एक युवक का शव परसदा में तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच करने जुटी है। शव मिलने के बाद मुलमुला पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई थी। डॉग स्क्वायड की टीम मृतक के साले के घर पहुंची जिसके बाद रुक गई। घटना के बाद मृतक के दोनों साले फरार बताए जा रहे हैं। फिलहल इस पूरे मामले में मुलमुला पुलिस जांच में जुटी हुई है।