Janjgir Champa News: दिवाली का त्योहार आते ही जुआरी सक्रिय हो गए हैं। हर गांवों में जुआरियों का कारोबार शुरू हो चुका है। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की बजाए पुलिस उल्टे सेटिंग में लगी हुई है। हर थाना क्षेत्र के गांवों में लाखों का जुआ हो रहा है। इन्हें पकड़ने कोई भगीरथ प्रयास नहीं कर रही है। धन की देवी लक्ष्मी का त्योहार दीपावली को अब कुछ दिन ही शेष रह गया है। इस त्योहार में धन दुगुना करने यानी जुआं में दांव लगाने वालों की संख्या गांवों में अधिक रहती है।