यह हो रही दिक्कत
नैला के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की बिल्डिंग चार माह पहले बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन भवन में कुछ कमियां रह गई है। भवन के सामने साफ -सफाई का अभाव है। भवन के हैंडओवर को लेकर पीएचई व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में कुछ पेंच फंस गया था, जिसे सीएमएचओ अब तक नहीं सुलझा पाए हैं। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि भवन के सामने कुछ लोगों ने रेत, गिट्टी सहित अन्य सामान रख दिया है। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं हो पा रहा है। जानकारों के अनुसार यह छोटी समस्या है। यदि स्वास्थ्य केंद्र शुरू कर दिया जाए तो खुद ब खुद साफ सफाई हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल शुरू करने के लिए जिम्मेदार अफसरों के कार्यकुशलता का अभाव बताया जा रहा है। यदि स्वास्थ्य अफसर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करे तो स्वास्थ्य केंद्र शुरू हो सकता है।