चंदन के पेड़ को काटकर चोरी कर ले जाने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों के नाम, लिखाड़िया उर्फ पिंटू उम्र 20 साल निवासी हरदवा थाना रिठी जिला कटनी मध्यप्रदेश, कर बाबू उम्र 55 साल निवासी बूढ़ा थाना रिठी जिला कटनी मध्यप्रदेश और नीवन उम्र 18 साल 4 महिने निवासी देवरी थाना मंडला जिला मंडला मध्यप्रदेश हैं। 26 नवम्बर को प्रार्थी राजेन्द्र ताम्रकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विक्रमादित्य सिंह का निज सचिव है एवं आराम निवास का देख-रेख करने का कार्य करता है। दिनांक 21 नम्बर की रात्रि में आराम निवास के सामने निजी बागान के अंदर मौजूद 3 नग चंदन पेड़ को अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर लिया। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।