24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की हुई बैठक, महंगाई राहत सहित कई मुद्दों पर हुई मांग…

CG News: बैठक में केंद्र के समान केंद्र के दर से बकाया 3 प्रतिशत महंगाई राहत का आदेश एरियर देने की मांग करते हुए मोदी के गारंटी के तहत किए गए वायदे को पूरा करने की मांग की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 22 Mar 2025, 4:06 PM IST

CG News: भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की हुई बैठक, महंगाई राहत सहित कई मुद्दों पर हुई मांग...

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्रौपदी यादव के मुख्य आतिथ्य और प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की अध्यक्षता में पेंशनर संगठन के विस्तार और पत्थलगांव क्षेत्र में पेंशनरों समस्याओं के निदान को लेकर शिशु वाटिका मे पेंशनरों की बैठक संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: CG News: बस्तर का ये खूबसूरत दृश्य हर कोई चाहता है कैमरे में कैद करना

CG News: मांगों को लेकर हुई चर्चा

बैठक में केंद्र के समान केंद्र के दर से बकाया 3 प्रतिशत महंगाई राहत का आदेश एरियर देने की मांग करते हुए विधान सभा चुनाव के दौरान मोदी के गारंटी के तहत किए गए वायदे को पूरा करने की मांग की गई। सर्वप्रथम बैठक में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन और संगठन गीत के सामूहिक गायन तथा परिचय के बाद जशपुर के जिला संयोजक नारायण प्रसाद यादव ने पत्थलगांव तहसील में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

छत्तीसगढ़ सरकार से 3 प्रतिशत महंगाई राहत की मांग की

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्रौपदी यादव ने बैठक को संबोधित करने हुए संघठन में सघन सदस्यता अभियान चलाने और सेवानिवृत महिला कर्मचारियों को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश में अधिक से अधिक संया में जोड़ने का आव्हान किया। बैठक में प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने पेंशनरों के महंगाई राहत रोके जाने पर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार मध्य प्रदेश राज्य पुर्नगठन अधिनियम 2000 की धारा 49 के नाम पर अन्याय कर रही है।

विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के तहत केंद्र के देय तिथि से डीए डीआर देने की घोषणा को विष्णु देव साय सरकार झूठा साबित करने का काम कर रही है। इसके अलावा पेंशनरों की सारांशीकरण राशि की कटौती की अवधि कम करने, 65 वर्ष की आयु से अतिरिक्त पेंशन देने, दैनिक वेतनभोगी की संपूर्ण सेवाकाल को पेंशन गणना में शामिल करने सहित अन्य विषय पर चर्चा हुई।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग