घटना के संबंध में पुलिस सूत्राें से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता कोरवा समाज की युवती है। जिसने शिकायत आवेदन में बताया है कि उसके पेट में पिछले करीबन 9-10 महिना पहले से दर्द रहा करता था। दवाई दुकान से दवाई ले कर खा रही थी पर ठीक नहीं हुआ। इसके बारे में उसने गांव के दिलेश्वर यादव को बताया तो दिलेश्वर बोला कि हम लोगों के धाम में आना किशोर पण्डा से झाड़-फूंक करा दूंगा।