30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट! दो दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा, जानें क्या थी मारने की वजह…

CG Murder News: पोते के द्वारा लकड़ी के पीढ़ा से सिर में वार कर अपनी दादी की हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 12 May 2025, 3:14 PM IST

पोते ने दादी को उतार मौत के घाट! दो दिन बाद पुलिस ने किया खुलास, जानें क्या थी मारने की वजह...

CG Murder News: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले के दोकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चोंगरिबहार, तितर मारा बैगाटोली गांव में पारिवारिक विवाद में पोते के द्वारा लकड़ी के पीढ़ा से सिर में वार कर अपनी दादी की हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: CG murder news: शराब लेने गया था युवक, इधर दोस्त खा गया सारी बिरयानी, लौटा तो कर दी हत्या

CG Murder News: पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

घटना 7 मई की रात है, 8 मई को 75 वर्ष की वृद्धा की गंभीर चोट से मौत हो गई और परिजनो ने दो दिन बाद मई 9 को पुलिस में धक्का देने पर दरवाजे के चौखट से चोट लगने से मौत की रिपोर्ट लिखाई पर पुलिस की संदेहास्पद मौत मानकर की गई जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पोते सोनसाय राम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चोंगरिबहार, तितर मारा बैगाटोली, चौकी दोकड़ा को बीएनएस की धारा 103-1, के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरतार कर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 मई को प्रार्थी भगत राम उम्र 45 वर्ष निवासी चोंगरीबहार तितरमारा बैगाटोली, ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, इसकी मां मृतिका मोदी बाई को उसका भतीजा सोनसाय राम 7 मई की शाम को घर में धक्का दिया था, जिससे उसकी मां मृतिका मोदी बाई को दरवाजे के चौखाट से टकराकर, जमीन पर रखे लकड़ी के पीढ़ा पर गिरने से सिर में चोट आने के कारण अगले दिन 8 मई की सुबह 8 बजे मृत्यु हो गई है। रिपोर्ट पर मर्ग कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

दोनों के बीच होता था अक्सर विवाद

पुलिस के द्वारा संदेहास्पद मर्ग की अंदेशा पर 9 मई को जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम की उपस्थिति में संयुक्त रूप से घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर पुलिस के द्वारा मृतिका मोदी बाई उम्र 75 वर्ष के शव का डॉक्टर से पोस्टमार्डम कराया गया।

डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका को किसी भोथरे वस्तु से सिर पर प्रहार करने से एवं शरीर के अन्य हिस्सो में आई चोट से, मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक लेख करने पर, पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनसाय राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर, उसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया।

रिश्तों पर फिर भारी पड़ी पारिवारिक कलह

आरोपी ने बताया कि 6 माह पूर्व एक 21 वर्ष की युवती को उसके द्वारा बिना विवाह किए हुए घर में पत्नी बनाकर रखा था, जिस बात को लेकर उसकी दादी मृतिका मोदी बाई एवं आरोपी सोन साय के मध्य अकसर वाद विवाद होता था।

घटना वाले दिन 7 मई को मृतिका एवं आरोपी पोते के मध्य उपरोक्त बात को लेकर केआपस में विवाद हुआ जिससे आरोपी ने अपनी दादी मृतिका मोदी बाई को पहले घर में लगे चौखाट पर धक्का देकर उसकी हत्या करने की नियत से घर में रखे लकड़ी के पीढ़ा से मृतिका के सिर पर कई बार प्रहार कर चोट पहुंचाया, चोट के कारण ईलाज न कराकर घर में ही रखने से सुबह दादी की मृत्यु हो गई।