Liquor Seized in CG: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जा रही डेढ़ करोड़ की शराब से भरा ट्रक को जशपुर पुलिस ने जब्त किया है। मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर लोरो घाटी के नीचे ट्रक ( पीबी 11 सीपी 2003) को घेराबंदी कर रोका गया और तलाशी ली गई।