इसके बीच में ही बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी हुई थी। कुल 4770 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। मदिरा समेत परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया। आरोपी राजवीर सिंह पिता घनश्याम सिंह यादव निवासी शिवपुरी मप्र के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।