
CG Murder News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कटंगजोर पटेलपारा में पति ने मामूली घरेलू विवाद में नशे की हालत में आवेश में आकर पत्नी पर टंगिया से ऐसा घातक वार किया की पत्नी को पहले पत्थलगांव के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार को गंभीरू रूप से घायल महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति पटेल नाग उम्र 55 वर्ष, को बीएनएस की धारा की 103-1, के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मई को थाना पत्थलगांव के एक मामले में धारा 194 बीएनएसएस की मृतिका प्यारी बाई नाग, पति पटेल नाग उम्र 50 वर्ष, निवासी कटंगजौर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छत्तीसगढ़ की मर्ग डायरी प्राप्त हुई। मर्ग डायरी के अवलोकन पर मृतिका प्यारी नाग को उसके पति पटेल नाग द्वारा टंगिया से चेहरे पर आंख के पास घातक वार करने का उल्लेख था।
घायल महिला का ईलाज पहले सिविल अस्पताल पत्थलगांव फिर वहां से रेफर करने पर मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में कराया गया। ईलाज के दौरान मृतिका प्यारी नाग की मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में १० मई को मृत्यु हो जाने से पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल अम्बिकापुर जिला सरगुजा में बिना नंबरी मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पीएम कराया गया है।
अंबिकापुर से बिना नंबरी मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना पत्थलगांव में असल नंबरी मार्ग कायम कर जांच किया गया। मर्ग जांच पर मृतिका प्यारी नाग की मृत्यु उसके पति आरोपी पटेल नाग द्वारा टंगिया से सिर में प्राण घातक वार करने से आई चोट के कारण, उपचार के दौरान मृत्यु होना पाए जाने एवं मृतिका की मृत्यु हत्या करने से होना पाए जाने पर बीएनएस की धारा 103 1, के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस के द्वारा विवेचना दौरान वैधानिक कार्यवाही करते हुएए वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्थिति में घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल से खून से सनी मिट्टी व टंगिया को जप्त किया गया है। पुलिस की पूछताछ में प्रकरण के आरोपी पटेल नाग पिता शनिराम नाग जाति नागवंशी उम 55 वर्ष ग्राम कटंगजोर पटेलपारा थाना पत्थलगांव के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने और अपराध के पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने मातृत्व दिवस की शाम को ही अपनी मां पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अब घायल मां का पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मातृत्व दिवस पर जहां पूरी दुनिया ममता को सलाम कर रही थी, वहीं जशपुर जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां को टांगी से लहूलुहान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना पाकरगांव घाटापारा की है, जहां मुकेश नाग नाम के युवक ने छोटी-सी बात पर गुस्से में आकर अपनी मां, पांचों बाई नाग पर धारदार टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां सिर्फ यह चाहती थी कि बेटा शादी में जाने से पहले संयम रखे और शराब न पिए। लेकिन बेटे को यह बात इतनी नागवार गुज़री कि वह रिश्ते को ही भूल गया। वो मां, जिसने अपने खून-पसीने से बेटे को पाला, उसकी एक ना सुनने पर आज अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही है। फिलहाल मां की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
13 May 2025, 4:54 PM IST
Published on:
13 May 2025, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.