23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: राजस्थान में नए बदलाव के साथ राशन दुकानों पर फिर खुलेंगे अन्नपूर्णा भंडार, जानें क्या-क्या मिलेगा

Annapurna Bhandar: भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेशभर की राशन दुकानों पर एक बार फिर अन्नपूर्णा भंडार खोलने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 16 May 2025, 1:23 PM IST

झालावाड़। भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेशभर की राशन दुकानों पर एक बार फिर अन्नपूर्णा भंडार खोलने की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत राज्य की लगभग 5000 राशन दुकानों पर ये भंडार स्थापित किए जाएंगे। झालावाड़ जिले की 630 राशन दुकानों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में भी राज्य सरकार द्वारा ऐसी ही योजना लागू की गई थी। इन भंडारों पर बिक्री के लिए रखी महंगी उपभोक्ता वस्तुओं को खरीदने में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई तो सरकार ने सभी अन्नपूर्णा भंडार बंद कर दिए थे। अब एक बार फिर विभाग इसे नए बदलावों के साथ शुरू करने की तैयारी में है।

इस बार किए गए महत्वपूर्ण बदलाव

अन्नपूर्णा भंडार योजना को सफल बनाने के लिए इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। हाल ही में जयपुर स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता निगम के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र वर्मा ने की। बैठक में वर्ष 2015 की असफलताओं से सबक लेते हुए आवश्यक बदलावों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अब स्थानीय जरूरतों के अनुरूप ही सामग्री की आपूर्ति की जाएगी। किसी दुकान पर जबरन महंगी सामग्री नहीं भेजी जाएगी बल्कि वहां के उपभोक्ताओं की डिमांड के अनुसार ही भंडारण होगा।

अन्नपूर्णा भंडार पर उपलब्ध रहेंगी ये सामग्री

अन्नपूर्णा भंडार पर कोई भी उपभोक्ता चाहे, उसके पास राशन कार्ड हो या नहीं, गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीद सकेगा। इन भंडारों पर 10 से अधिक रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें खाद्य तेल, दालें, अचार, गुड़, बिस्किट, मसाले, साबुन, वॉशिंग पाउडर, माचिस आदि शामिल हैं। इन उत्पादों की बिक्री से राशन डीलरों को अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: मथुरा-गंगापुर सिटी स्पेशल ट्रेन 43 दिन बाद ही बंद, रेलवे को क्यों लेना पड़ा ये बड़ा फैसला

फैक्ट फाइल: झालावाड़ जिले की स्थिति

कुल राशन दुकानें : 630
सक्रिय दुकानें : 613
कुल राशन कार्ड : 5,09,636
कुल राशन यूनिट : 17,92,123
प्रदेश में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भंडार : 5000

यह भी पढ़ें: 400 करोड़ की ठगी करने वाली कंपनी के मालिक निकले मजदूर पति-पत्नी, पता चला तो सन्न रह गई पुलिस

इनका कहना है

वर्ष 2015 में अन्नपूर्णा भंडार योजना का अनुभव अच्छा नहीं रहा। इस बार योजना शुरू करने से पहले राशन डीलरों से सुझाव लिए गए हैं और योजना में कई जरूरी बदलाव भी किए गए हैं।
-भंवरसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, राशन डीलर संघ

योजना को लेकर तैयारी की जा रही है। राशन डीलरों से सुझाव लिए गए हैं। विस्तृत गाइडलाइन फिलहाल जारी नहीं हुई है।
-गोविन्द देथा, प्रवर्तन अधिकारी, झालावाड़

यह भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा का एक और बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, देवरानी बनी डमी उम्मीदवार तो देवर ने लगाई फर्जी डिग्री

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग