Rajasthan News: बच्चों के पालन-पोषण के लिए घर-घर जाकर काम करने वाली विधवा महिला से एक साथ 11 लोगों ने गैंगरेप किया। वह बेहद ही बुरी हालत में पूरी रात जंगल में पड़ी रही। सवेरे घिसटते हुए जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंची और वहां जाकर अचेत हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, निजी अंगों पर चोट के गंभीर निशान बताए जा रहे हैं। मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है और अकलेरा थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।