इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को बारां, झालावाड़ व कोटा में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। बांसवाड़ा,बूंदी,डूंगरपुर, सवाईमाधोपुर,टोंक जिले में भारी की बारिश होने की संभावना है। अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही और उदयपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।