थानाधिकारी धर्माराम चौधरी ( Jhalawar Police ) ने बताया कि रात करीब 8 बजे सुनेल की ओर से जा रही निजी बस ने बाइक सवार मगीसपुर निवासी तूफान मेघवाल (25), देवीलाल मेघवाल (35), गंगाराम मेघवाल (60) को टक्कर मार दी। वहीं पिड़ावा की ओर से आ रही पिकअप से भिंडत होने से उसमें सवार झालरापाटन निवासी राजा मंसूरी (35) घायल हो गए। जिन्हें पिड़ावा की 108 और 104 एम्बुलेंस से सुनेल चिकित्सालय में लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर देवीलाल मेघवाल और गंगाराम मेघवाल को झालावाड़ चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।