
झालरापाटन। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भाजपा नेता के नाम पर नहीं कार्यकर्ताओं की राय पर उम्मीदवारों का चयन करती है। वे शनिवार को झालारापाटन में नव शक्ति बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी विधानसभा के लिए सर्वे रिपोर्ट को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही उम्मीदवार का चयन किया जाता है। सभा में ही सीएम ने 14 बूथ संचालकों व 63 बूथ अध्यक्ष के नाम माइक पर पुकारे और सभी को हाथ खड़े कराकर गिनती की।
वापस सत्ता में आएंगे
सुनेल की सभा में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपा वापस इस बार सत्ता में वापसी करेगी। झालावाड़ मे विकास का जो सपना तीस साल पहले देखा थो वह पूरा हो गया है। राजे का मंडल पदाधिकारियों ने 51 किलो फूलों के हार से स्वागत किया। राजे ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
Updated on:
04 Nov 2018 08:56 am
Published on:
04 Nov 2018 08:56 am
