
Bus
झांसी. सफर के दौरान छोटी सी लापहरवाही कैसे जानलेवा हो सकती उसका खौफनाक उदाहरण मंगलवार को झांसी में देखने को मिला, जहां एक चलती बस में एक यात्री का सिर धड़ से अगल हो गया। मौके पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला रकसा थाना क्षेत्र के सेमरी टोल प्लाजा (Toll Plaza) का है। जहां इंदौर से भोपाल जा रही थी प्राइवेट रुकी और टोल टैक्स भरा।
कुछ सेंकेड तक धड़ तड़पता रहा सीट पर-
बताया जा रहा है कि इस दौरान 22 वर्षीय एक यात्री खिड़की के बाहर झांक रहा था। उसका सिर बसे से बाहर था। टोल भरकर जैसे ही बस आगे बढ़ी युवक का सिर वहां सीमेंट के पोल में इतनी तेजी से टकराया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। सिर कटकर टोल प्लाजा पर गिरा और धड़ बस के सीट पर जहां था वहीं पर रह गया। कुछ सेंकेड तक धड़ तड़पता रहा। इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों के सामने देख यात्रियों के होश उड़ गए। बस में चीख पुकार मच गई।
धड़ और शव को एक साथ रखा गया-
आनन-फानन में बस को रोका गया। तुरंत कुछ लोगों ने हिम्मत कर शव को बस के बाहर निकाला और सिर को उसके साथ रखा। तुरंत पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची राकसा थाने की पुलिस ने यात्री के सिर और धड़ को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही। यात्री का सिर खिड़की से काफी बाहर था या कोई और वजह थी जिस कारण युवक का सिर कट गया। इस पर यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।
Published on:
15 Sept 2020 02:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
