नीरू यादव राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली हैं। वो मूलरूप से हरियाणा की है। वर्तमान में नीरू यादव बुहाना तहसील के लांबी अहीर ग्राम पंचायत की सरपंच है। नीरू यादन ने शैक्षणिक स्तर पर कई डिग्री हासिल की है, जिसमें बीएससी, एमएससी, बीएड, एमएड हैं और पीएचडी शामिल हैं। इंजीनियर अशोक यादव से शादी करने के बाद नीरू यादव ने साल 2020 में सरपंच का चुनाव लड़ने का फैसला किया। नीरू यादव ने संरपच के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की थी। साथ ही लांबी अहीर गांव की पहली महिला सरपंच बनकर इतिहास रच दिया था।