विभाग ने 1 अगस्त को अजमेर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आज भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। 30 जुलाई को कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने व भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।