
File Photo
Jhunjhunu Horrific Crime : झुंझुनू रेप कांड पर मामला गरमा गया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हनुमान बेनीवाल ने कहा झुंझुनू जिले के नवलगढ़ में 8 वर्ष की दलित मासूम का अपहरण करके दुष्कर्म करने का मामला हृदय को झकझोर करने वाला है। पुलिस स्टेशन से महज 300 मीटर दूर यह घटना हुई है। घंटों व्यतीत होने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई।
हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि स्थानीय सर्व समाज के लोग इस घटना के बाद आंदोलित भी है। मैने पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके शीघ्रता से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। प्रदेश में कानून का कोई भय नहीं रहा है इसलिए ऐसे दरिंदे बेखौफ होकर मानवता को शर्मशार करने वाले अपराध कारित करते है।
दलित मासूम से रेप मामले में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज इस घटना के विरोध में नवलगढ़ कस्बा पूरी तरह बंद है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से 10 टीमों का गठन किया गया है। परिजनों की मांग है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
Updated on:
6 May 2025, 2:14 PM IST
Published on:
6 May 2025, 2:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.