29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ADA Recruitment 2025: बीटेक की डिग्री है और बनना चाहते हैं साइंटिस्ट तो यहां करें अप्लाई, ADA ने निकाली 137 पदों पर भर्ती

ADA Recruitment 2025: एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 137 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें साइंटिस्ट बी और साइंटिस्ट सी के पद शामिल हैं। यहां देखें डिटेल्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 30 Mar 2025, 10:23 AM IST

ADA Recruitment 2025

ADA Recruitment 2025: साइंटिस्ट बनने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 137 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें साइंटिस्ट बी और साइंटिस्ट सी के पद शामिल हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स एडीए की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण 

ADA ने कुल 137 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें से साइंटिस्ट बी के कुल 105 पद हैं और साइंटिस्ट सी के 32 पद हैं। 

साइंटिस्ट - बी विषय अनुसार पदों का विवरण

-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग , पद : 26

-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग , पद : 16

-इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, पद : 15

-मेकेनिकल इंजीनियरिंग, पद : 33

-मेटालर्जी इंजीनियरिंग, पद : 02

-एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, पद : 13

साइंटिस्ट - सी विषय अनुसार पदों का विवरण

- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग , पद : 05

-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग , पद : 06

-इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, पद : 04

-मेकेनिकल इंजीनियरिंग, पद : 12

-मेटालर्जी इंजीनियरिंग, पद : 01

-एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, पद : 04

यह भी पढ़ें- डीएसएसएसबी शिक्षक की नौकरी में कितनी मिलती है सैलरी, भत्ते और अन्य लाभ….जानिए डिटेल

योग्यता 

दोनों ही पोस्ट के लिए योग्यता अलग अलग है। साइंटिस्ट बी पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए या फिर उसी विषय में मास्टर्स की डिग्री/पीएचडी और वैध गेट स्कोर के साथ तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। वहीं साइंटिस्ट सी पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री और (विमान सामग्री/ विशेष कोटिंग्स/ विशेष मिश्र धातुओं का विकास/ परीक्षण) में तीन वर्षका अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- साइंस स्ट्रीम वाले 12वीं के बाद चुनें ये करियर ऑप्शन | Career Courses

सैलरी 

-साइंटिस्ट बी- 90,789 रुपये

-साइंटिस्ट सी- 1,08,073 रुपये

आयु सीमा 

-साइंटिस्ट बी- अधिकतम 35 वर्ष से कम

-साइंटिस्ट सी- अधिकतम 40 वर्ष से कम

यह भी पढ़ें- Bihar Home Guard: होमगार्ड जवान को रिटायरमेंट के बाद मिलते हैं इतने लाख, कितना मिलता है पेंशन

आवेदन शुल्क 

एडीए की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। वहीं आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें- 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ada. gov.in पर जाएं

-नोटिफिकेशन में दिए लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर लें

-अब पिछले पेज पर वापस जाकर लॉगिन कर लें और अपना फॉर्म भर लें

-आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छे से पढ़ लें और मांगी गई सारी जानकारी दर्ज कर दें

-अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें

एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

फॉर्म भरने में यदि कोई परेशानी आए और भर्ती संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो ADA के दिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर है, 080-25233060, वहीं एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने ईमेल नंबर भी जारी कर दिया है, जिसका पता है- admin-hr.ada@gov.in