Allahabad High Court Recruitment 2023: इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) में लॉ क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में लॉ क्लर्क ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 24 मई 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाना होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए 10 मई 2023 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) में लॉ क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट को जनरल, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी सहित सभी को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार कुल लॉ क्लर्क ट्रेनी के 32 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) में लॉ क्लर्क के पदों पर अप्लाई करें के लिए कैंडिडेट के पास लॉ ग्रेजुएशन (LLB) की डिग्री होना आवश्यक है।