BARC Recruitment: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की ओर से ट्रेनी, ऑफिसर, असिस्टेंट और टेक्निशियन के तौर पर काम करने के लिए कैंडिडेट्स से एप्लीकेशन मांगे हैं। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई, 2023 है। यदि आप पात्र और इच्छुक हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 4374 रिक्त पोस्ट्स उपलब्ध हैं। जिनमें से 2946 रिक्तियां स्टाइपेंडरी ट्रेनी (वेतनभोगी प्रशिक्षु) श्रेणी 1,1216 प्रशिक्षण योजना (वैतनिक प्रशिक्षु) श्रेणी, 2,181 तकनीकी अधिकारी पदों, 24 तकनीशियन और 7 वैज्ञानिक सहायक पदों के लिए हैं। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।