1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Recruitment 2022: बैंक में 250 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Bank Recruitment 2022: बड़ौदा यूपी बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बड़ौदा यूपी बैंक ने अप्रेंटिस के 250 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। 18 से 28 साल के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Mar 2022, 3:26 PM IST

Bank Recruitment 2022

Bank Recruitment 2022

Bank Recruitment 2022: बैंक में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका अया है। बड़ौदा यूपी बैंक ने हाल ही में बंपर वैकेंसी निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बड़ौदा यूपी बैंक 250 अप्रेंटिस के पदों की नई भर्ती करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बड़ौदा यूपी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट barodaupbank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 तय की है।

वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 250 पद
अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए : 103 पद
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए : 67 पद
एससी उम्मीदवारों के लिए : 52 पद
ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए : 25 पद
एसटी उम्मीदवारों के लिए : 3 पद

योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन के पात्र हैं। 18 से 28 साल के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें - BPSC Headmaster recruitment 2022: हेड मास्टर के लिए 6439 पदों की भर्ती, आज से आवेदन शुरू


आवेदन शुल्क
जारी अधिसूचना के अनुसार आने इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 450 रुपए का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए देने होंगे।

यह भी पढ़ें - Police Recruitment 2022 : पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की डेट बढ़ी, जल्दी करें आवेदन



बड़ौदा यूपी बैंक के लिए ऐसे आवेदन करें
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट barodaupbank.in पर जाएं।
— होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
— इसके बाद उम्मीदवार नए पेज पर जाए।
— अब ‘ONLINE APPLICATION LINK FOR ENGAGEMENT OF APPRENTICES’ लिंक पर क्लिक करें।
— इस पेज पर मांगी गई जानकारी को दर्ज कर फार्म सबमिट करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य में प्रयोग के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।