BSF Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (HC) के 247 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बीएसएफ (Border Security Force) ने कुल 247 पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है, जिनमें से 217 रिक्तियां एचसी रेडियो ऑपरेटर्स (RO) के लिए हैं और 30 एचसी रेडियो मैकेनिक्स (RM) के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने की डेट 22 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और आवेदन की लास्ट डेट 22 मई, 2023 है। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही मैट्रिक के साथ दो साल का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का रुख करें।