एग्जाम पैटर्न:—
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इसमें दो पेपर होंगे। पेपर I में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित, पर्यावरण अध्ययन पर आधारित प्रश्न होंगे। पेपर II में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और विज्ञान, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान से प्रश्न होंगे। पहले और दूसरे पेपर में 150— 150 MCQ होंगे और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा। एक पेपर के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।एग्जाम कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा।