CRPF Admit Card 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती (CRPF ASI, Head Constable Recruitment) के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। आप को बता दें कि सीआरपीएफ (CRPF) की ओर से एडमिट कार्ड जारी करना स्थगित कर दिया गया है। एएसआई और हेड कांस्टेबल हॉल टिकट अब 20 फरवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार जो सहायक उप निरीक्षक (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए लिखित परीक्षा देंगे, वे सीआरपीएफ (CRPF) की आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जल्द ही सीआरपीएफ (CRPF) एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। जो उम्मीदवार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल पदों की परीक्षा देने जा रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।