Delhi Police Head Constable Bharti 2019: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बुरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने प्रशासनिक कारणों से हेड कांस्टेबल स्तर की दो बड़ी भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। यह भर्तियां हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) और हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) के पदों पर की जानी थी। हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) में कुल 554 पद निकाले गए थे और हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) में 649 पद विज्ञापित किए गए थे। दिल्ली पुलिस ने 2019 में भर्तियां निकाली थी।