
DU Recruitment 2022
DU Recruitment 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंतित्र किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के लिए निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो गई है। इस भर्ती से संबंध ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि : 5 मार्च, 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च, 2022
यह भी पढ़ें - Police Recruitment 2022 : पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की डेट बढ़ी, जल्दी करें आवेदन
वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल पदों की संख्या : 66 पद
अंग्रेजी के लिए : 7 पद
पंजाबी के लिए : 5 पद
हिंदी के लिए : 3 पद
इकोनॉमिक्स के लिए : 4 पद
इतिहास के लिए : 4 पद
राजनीति विज्ञान के लिए : 3 पद
वाणिज्य के लिए : 11 पद
गणित के लिए : 3 पद
बॉटनी के लिए : 6 पद
केमिस्ट्री के लिए : 2 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए : 2 पद
कंप्यूटर साइंस के लिए : 5 पद
फिजिक्स के लिए : 3 पद
जूलॉजी के लिए : 6 पद
पर्यावरण विज्ञान के लिए : 2 पद
योग्यता मानदंड
जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री, या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को UGC या CSIR द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए : 500/- रुपए
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला उम्मीदवार के लिए : कोई शुल्क नहीं
Published on:
7 Mar 2022, 3:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.