31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Post Recruitment 2021: 10वीं और 12वीं पास के लिए पोस्टमैन सहित कई पदों पर नौकरियां, जानिए वैकेंसी डिटेल

भारतीय डाक विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। डाक विभाग, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्कल ने विभिन्न पदों के लिए नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित लिए है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस के पद भरे जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 13 Dec 2021, 3:09 PM IST

India Post Recruitment 2021

India Post Recruitment 2021

India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। डाक विभाग, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्कल ने विभिन्न पदों के लिए नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित लिए है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस के पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आनलाइन अपना आवेदन कर सकते है।

60 पद पर होगी भर्ती:—
डाक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 60 खाली पद भरे जाएंगे। यह वैकेंसी 'स्पोर्ट्स कोटा' के तहत मेधावी 'खिलाड़ियों' की सीधी भर्ती के लिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने पहले जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पर और फिर आवेदन करें। इस वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित नीचे कुछ महत्वपूर्ण जानकरी बताई जा रही है।

वैकेंसी डिटेल:—
कुल पदों की संख्या : 60 पद
पोस्टल असिस्टेंट के लिए : 31 पद
सॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए : 11 पद
मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के लिए 13 पद
पोस्टमैन के लिए 5 पद
यह भी पढ़ें:— Haryana TET Admit Card 2021: शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

योग्यता:—
जारी अधिसूचना के अनुसार, पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना आनिवार्य है। पोस्टमैन के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, एमटीएस के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास हो।

यह भी पढ़ें:— HARSAC Recruitment 2021: सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

उम्र सीमा:—
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल होनी चाहिए। वहीं एमटीएस के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष तय की गई है। उपरोक्त पदों के लिए आयु की गणना 31 दिसंबर, 2021 से की जाएगी।