Indian Navy SSC Officer Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। अगर आप भी नौसेना में नौकरी करना चाहते है तो आपको नौसेना में अधिकारी बनने का मौका मिल रहा है। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, जनरल सर्विस, नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टरेट कैडर, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, ऑब्जर्वर, पायलट, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग ब्रांच (जीएस) के लिए कुल 155 रिक्तियां उपलब्ध हैं।