IOCL JEA Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने गुवाहाटी, डिगबोई और बोंगाईगांव (असम), बरौनी (बिहार), वडोदरा (गुजरात), हल्दिया (पश्चिम बंगाल), मथुरा (उत्तर प्रदेश), पानीपत (पानीपत रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स) और पारादीप (ओडिशा) में अपनी रिफाइनरियों/ पेट्रोकेमिकल इकाइयों के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। संबंधित क्षेत्र में कुछ योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन मोड से जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।