LIC ADO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम आज एलआईसी एडीओ (LIC ADO) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे। उम्मीदवार जो अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर जारी किए जाएंगे और प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे जो 12 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, परीक्षा की अवधि 1 घंटे की रहेगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते है वे जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, उम्मीदवार ध्यान रखे की एग्जाम देने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ अपना मूल पहचान पत्र ले जाना आवश्यक होगा, बिना मूल पहचान पत्र के एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।